फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कृषि विक्रय केंद्रों पर खरीफ सीजन का बीज बिकना हुआ शुरू

अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Apr 2025 04:33 PM IST

जिला हमीरपुर के कृषि विक्रय केंद्रों में खरीफ सीजन का बीज बिकना शुरू हो गया है। कृषि विभाग हमीरपुर की ओर से किसानों को खरीफ सीजन में प्रयोग होने वाला बीज अनुदान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कृषि विभाग हमीरपुर के पास मक्की की सिंगल क्रॉस वैरायटी का 120 क्विंटल और डबल क्रॉस वैरायटी का 160 क्विंटल बीज पहुंच गया है। वहीं बाजरे का 400 क्विंटल बीज और चरी का 1625 क्विंटल बीज उपलब्ध हो गया है। इसे कई कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचा दिया गया है। जहां से किसानों ने बीज को प्राप्त करना शुरू कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा ने कहा कि बीज को कृषि विक्रय केंद्र में पहुंचा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें