फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अंडर-17 छात्रा वर्ग में सैनिक स्कूल सुजानपुर व छात्र वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल पटियाला बने चैंपियन

सैनिक स्कूल टिहरा में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। छह दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान सैनिक स्कूल टिहरा की टीम ने रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, फतेहाबाद को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में दयानंद पब्लिक स्कूल पटियाला ने सैनिक स्कूल टिहरा को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, फतेहाबाद ने सैनिक स्कूल नगरोटा को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-15 छात्र वर्ग में सैनिक स्कूल कपूरथला ने सैनिक स्कूल टिहरा को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग सैनिक स्कूल कपूरथला ने सैनिक स्कूल कुंजपुरा को 4-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया।अंडर-17 छात्र वर्ग में रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल ने सैनिक स्कूल कपूरथला को 3-2 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में कैडेट सेजल गुलेरिया को बेस्ट प्लेयर घोषित किया, जबकि कैडट प्रियांशु चौधरी बेस्ट गोलकीपर रहे।अंडर-17 छात्र वर्ग में कैडेट श्याम कुमार को बेस्ट प्लेयर और कैडेट अंगद कुमार बेस्ट गोल कीपर घोषित किए।अंडर-15 छात्र वर्ग में कैडेट स्टानजिंन को बेस्ट प्लेयर व कैडेट कुमार माधावेंद्रा को बेस्ट गोल कीपर घोषित किए। समापन समारोह में एयर कमांडर बृजेश पॉल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें