फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कांग्रेस की बैठक में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हुआ रोडमैप

सुभाष चंद्र Updated Sat, 22 Aug 2026 05:26 PM IST

हमीरपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है, तो दूसरी तरफ विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी है। टाउन हॉल हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को बूथ से लेकर ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने दावा किया कि हिमाचल में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कुलदीप सिंह पठानिया समेत विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें