फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डांगकवाली चौक पर पेयजल पाइप की मरम्मत की

जल शक्ति विभाग ने डांगकवाली चौक पर पेयजल पाइप की मरम्मत की है। चार दिनों से इस पेयजल पाइप से पानी का रिसाव हो रहा था। सड़क के बीचों-बीच इस पेयजल पाइप से लगातार पानी का रिसाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना था। खासकर राहगीर इससे काफी परेशान थे। पूरा पानी सड़क पर बह रहा था। गाड़ियों के आवागमन के दौरान पानी के छींटे राहगीरों के कपड़ों पर पड़ रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए पेयजल पाइप की मरम्मत कर दी है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पेयजल पाइप की मरम्मत कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें