फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जिले के किसानों को राहत, कम हुए लहसुन के बीजों के दाम

हमीरपुर जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विक्रय केंद्रों में पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल किसानों को लहसुन के बीज कम कीमत पर मिल रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दामों में करीब 45 रुपये की कमी है। पिछले साल जहां लहसुन 200 रुपये प्रतिकिलो तक मिल रहा था। वहीं इस साल लहसुन 155 रुपये प्रतिकिलो दाम पर मिल रहा है। कृषि विभाग को लहसुन का करीब 50 क्विंटल बीज मिला था। इसे विभाग ने कृषि विक्रय केंद्रों और सोसाइटियों में भेज दिया है। हमीरपुर को नौ क्विंटल, नादौन को 21 क्विंटल, सुजानपुर को तीन क्विंटल, बमसन को नौ क्विंटल, भोरंज और बिझड़ी को चार-चार क्विंटल लहसुन का बीज भेजा गया है। कृषि विक्रय केंद्र हमीरपुर में लहसुन का बीज बिकना भी शुरू हो गए। बीज के दाम कम होने से किसान भी खुश हैं। किसानों में अमन, अंकुश, संदीप आदि ने बताया कि लहसुन के बीज के दाम पिछले वर्ष के मुकाबले कम हुए हैं। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि लहसुन का बीज कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचाया गया है। पिछले साल के मुकाबले दामों में काफी कमी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें