आईटीआई रैल में निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में इलेक्ट्रिशयन, फिटर, मशीनिस्ट सहित अन्य ट्रेड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू की गई। चयनित अभ्यर्थियों को 12576 रुपये मासिक मानदेय सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।