फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भोटा के पास टियाले द घट्ट के एक निजी होटल में पुलिस की दबिश, तीन महिलाएं रेस्क्यू

सदर पुलिस ने भोटा के एक निजी होटल में दबिश देकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पंजाब राज्य से संबंधित तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया है। सभी महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। महिलाओं का पुलिस ने मेडिकल करवाया। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस होटल में लंबे अरसे से देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थीं। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू की गई महिलाओं को वन स्टॉप केंद्र में रखा गया है। मामले में जांच की जा रही है। मामले में होटल के मालिक दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें