जिला परिषद के वार्ड में पुनर्सीमांकन के लिए जगह जगह से लोग विरोध जता रहे है। इसी कड़ी में मालग, कांगू के लोगों ने भी जिला प्रशासन के पास विरोध दर्ज करवाया है। मंगलवार को डीसी कार्यालय पहुंचे हुए लोगों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि मालग से दो पंचायतों को जसाई व बैहरड को लहडा वार्ड में डाला गया है जिसका लोगों ने विरोध जताया है और मांग की है कि नादौन ब्लाक के अंदर मालग वार्ड में ही रखा जाए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बैहरड के उपप्रधान के अलावा अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे। वहीं उपायुक्त अमरजीत सिंह ने भी ज्ञापन सौंपने आए हुए लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द इस पर कार्य करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में आए हुए लोगों ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड में पुर्नसीमांकन के लिए जगह जगह से लोग विरोध करते है क्योंकि दो पंचायतों जसाई और बैहरड को लहडा वार्ड में डाला गया है जो कि सहन नही किया जाएगा और मांग की जा रही है कि पहले जैसे ही मालग वार्ड में इन दोनों पंचायतों को रखा जाए।