आयुष्मान आरोग्य मंदिर उटपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाने का अभियान शुरू किया गया। टीबी के लक्षण पाए जाने पर मरीजों के बलगम की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीवन कुमार, कविता ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा है। टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए पिछले साल दिसंबर माह से एक्स-रे करवाए जा रहे हैं। टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाई लगाई जाएगी।