विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत का करोट धनोटू गांव में स्थापित नवदुर्गा धाम की नई कमेटी का गठन किया जाएगा लेकिन कमेटी का गठन कब तक नहीं होगा जब तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय से कमेटी गठन को लेकर पत्र नहीं आता है यह जानकारी करोट पंचायत प्रधान मंजू धीमान ने दी है उन्होंने कहा कि करोट के नवदुर्गा धाम में अब तक जैसे व्यवस्थाएं चली थी वैसे ही चलती रहेगी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वर्तमान जो कमेटी काम कर रही है उसको लेकर एक शिकायत खंड विकास अधिकारी कार्यालय में दी है और कहां है कि निकटवर्ती गांव के लोगों की कमेटी यहां बनाई जाए यही कमेटी इस धाम का संचालन करेगी जिस पर पंचायत प्रधान ने कहा कि उनकी पंचायत में 9 वार्ड आते हैं और नवदुर्गा धाम निर्माण में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बहुत से लोगों ने सहयोग किया है ऐसे में जब भी कमेटी का गठन होगा 9 के 9 वार्डो से लोग इस में शामिल होंगे सबको सूचित किया जाएगा लोग शामिल होना चाहेंगे तो उन्हें शामिल किया जाएगा अन्यथा लोगों की सहमति पर इस नवदुर्गा धाम की कमेटी को बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो कमेटी अब तक काम कर रही है वही प्रतिदिन जिस तरह से काम करती आई है करती रहेगी खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानपुर से पत्र आने के बाद नई कमेटी का गठन किया जाएगा बताते चले की नवदुर्गा धाम मंदिर परिसर के मुख्य गेट पर वर्तमान में जो कमेटी काम कर रही है उन्होंने इसे बंद किया और बंद करने के बाद दुर्गा धाम की मुख्य गेट की चाबियां पंचायत प्रधान के सपुर्द कर दी थी गुरुवार को पंचायत प्रधान मौके पर पहुंची और तमाम जानकारी उन्होंने मीडिया के सामने दी बहरहाल दुर्गा धाम मंदिर परिसर लोगों के लिए पहले की तरह पूरी तरह खुला है लोग यहां आए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें