फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शिव मंदिर डमूई में माता की चौकी और भंडारे का आयोजन

शिव मंदिर डमूई में सोमवार को माता की चौकी व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का आयोजन करयाली गांव के सेवानिवृत्त सैनिक प्रवीण शर्मा के सौजन्य से किया गया। जागरण में स्थानीय और बाहर से आए भजन कलाकारों ने माता और भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जागरण के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन अत्यंत सफल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें