फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गर्ल्स स्कूल की बहाली पर सुनील शर्मा बिट्टू का आभार जताने उमड़े शहरवासी

हमीरपुर के ऐतिहासिक गर्ल्स स्कूल को पुनः संचालित करने के राज्य सरकार के निर्णय का शहरभर में स्वागत किया जा रहा है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षक संघों, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी), प्रधानाचार्य और शहरवासियों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम लोगों की जरूरतों और जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने गर्ल्स स्कूल को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में संचालित करने का फैसला भी स्थानीय लोगों की मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हमीरपुर में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसी उद्देश्य से वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं का आकलन कर रहे हैं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर के समग्र विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गर्ल्स स्कूल के मुद्दे पर सहयोग देने वाले व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों, शिक्षक संघों, एसएमसी और आम नागरिकों का भी धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें