फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नदी में डूबे व्यक्ति को बचाने उतरे तैराक की दर्दनाक मौत, लापता की तलाश जारी

पुलिस थाना नादौन के तहत पताजी पत्तन गांव में गणपति विसर्जन के दौरान ब्यास नदी में डूबे हुए युवक को तलाश करने के लिए के लिए हाथ में रस्सी बांधकर नदी में कूदे व्यक्ति की मौत हो गई है। हमीरपुर के नाल्टी गांव से मंगलवार को तीन ट्रालों में भरकर काफी संख्या में लोग गणपति विसर्जन के लिए नादौन के पताजी पत्तन पर आए हुए थे। विसर्जन जब किया जा रहा था तो इन्हीं में से एक युवक विनय कुमार 33 वर्ष पुत्र देशराज गांव पटयाहू नाल्टी ने कपड़ों सहित जैसे ही नदी में थोड़ा ऊपर की ओर छलांग लगाई तो वह अचानक पानी में डूब गया। आसपास खड़े लोगों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया और घटना की सूचना तुरंत नादौन पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई अंदेश कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान साथ लगते गांव चोआ चकराला के स्थानीय निवासी एवं तैराक सोनी ठाकुर 39 वर्ष पुत्र सीताराम ने लोहे का जंगला लेकर पानी में डूबे युवक की तलाश करने के लिए छलांग लगाई। उसने जंगले की रस्सी अपनी बाजू के साथ बांधी हुई थी। जंगला पानी के अंदर कहीं पत्थर में फंस गया और व्यक्ति की बाजू में बंधी रस्सी की गांठ को नहीं निकाल पाया। जिसके कारण वह भी नीचे ही फंस गया। अन्य लोगों ने पानी में छलांग लगाकर उसकी बाजू से बंधी रस्सी काटकर उसे बाहर निकाला और तुरंत नादौन अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें