फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: यूजीसी मामले पर आया सांसद अनुराग ठाकुर का बयान, जानिए क्या कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा ने कहा कि यूजीसी के विषय में नेचुरल जस्टिस के आधार पर फैसला होगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी विषय को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत हुई है। आश्वासन दिया है कि इस पर गंभीरता पर विचार भी होगा। उन्होंने कहा कि नेचुरल जस्टिस की जो प्रक्रिया है उसको देखते हुए किसी के साथ अन्याय न हो और कोई बदलाव करने पड़े तो वे भी करने चाहिए ताकि जो भय, भ्रम और आक्रोश की स्थिति खड़ी हुई है, उसे खत्म किया जा सके। लोगों की भावनाओं को देखते हुए ही यह निर्णय लिया जाना चाहिए। सरकार ने आश्वासन दिया है कि कि इस विषय पर विचार भी करेंगे और निर्णय भी लेंगे । उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से केंद्र सरकार का पक्ष जानने के लिए भी कहा गया है इसके लिए वह न्यायालय के आभारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें