फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक रंजीत ने किया अधवानी-बनालग वाया ऊटपुर सड़क का भूमि पूजन

अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Jan 2026 05:52 PM IST

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने बुधवार को अधवानी से बनालग वाया ऊटपुर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान चार किलोमीटर की इस सड़क व 50 मीटर पुल के निर्माण कार्य पर कुल आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भूमि पूजन के बाद विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि इस सड़क से केवल एक पंचायत नहीं, बल्कि कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों और बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी। पहले विकास केवल कागजों और वीडियो तक सीमित रहता था। लेकिन हम पूर्व विधायक की तरह वीडियो मास्टर नहीं हैं। हम दिखावे की राजनीति नहीं करते, बल्कि जमीन पर काम करने में विश्वास रखते हैं। पूर्व विधायक के कार्यकाल में बिना बजट के ही शिलान्यास कर दिए जाते थे और वर्षों तक कार्य शुरू नहीं हो पाता था। स्थानीय पंचायत के पूर्व सैनिक मदन लाल ने कहा कि इस सड़क के बनने से ऊटपुर की धार को जंदडू की धार से जोड़ा जाएगा जो क्षेत्र के लिए बेहद फायदेमंद होगा। लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के सहायक अभियंता नीतिश भारद्वाज ने कहा चार किलोमीटर की इस सड़क व 50 मीटर पुल के निर्माण कार्य पर कुल आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें