मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्तनपान सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल में धात्री और गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के लाभों के बारे में बताया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा और डॉ. आशीष ने बताया कि स्तनपान से मां के साथ बच्चों का भी स्वास्थ्य ठीक रहता है। जन्म से लेकर छह महीने तक के बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए। इससे बच्चों में विभिन्न बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। इस अवसर पर डॉ. संदीप, मीना चंदेल, मनीषा ठाकुर आदि मौजूद रहीं।