जिला परिषद वार्ड ऊहल से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर ने एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा मंडल बमसन मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस वार्ड में पहले भाजपा ने ज्योति ठाकुर को पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाया था लेकिन देर रात सूची में बदलाव के बाद मंगलेश ठाकुर का नाम सामने आया और वीरवार को उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। मंगलेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाई कमान ने उनके ऊपर विश्वास बताया है इस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करने के लिए वह पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बेशक सूची में बदलाव हुआ है लेकिन मंगलेश ठाकुर का नाम भी पैनल में था।