फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: न्यायालय के नजदीक बने शौचालयों पर लटके ताले

नगर निगम हमीरपुर के तहत रविवार के दिन शौचालयों पर लटका हुआ ताला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के तहत न्यायालय के नजदीक बनाए गए शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं। शौचालय बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर संजय, देवराज, डंडू राम, गंभोराम, दिले राम, पंकज आदि का कहना है कि शहर में लोगों की सुविधा के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है, लेकिन रविवार के दिन इन पर ताला लटका रहता है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि राहगीरों की सुविधा के लिए यह शौचालय खुले रहने चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि रविवार को कर्मचारी छुट्टी पर चले जाते हैं। इसके कारण यहां पर ताला लटका रहता है। लोगों की सुविधा के लिए शहर में अन्य स्थानों पर भी शौचालयों का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें