फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में भारतीय रिजर्व बैंक में करियर अवसर एवं इंटर्नशिप विषय पर व्याख्यान का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में वीरवार को भारतीय रिजर्व बैंक में करियर अवसर एवं इंटर्नशिप विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान महाविद्यालय के करियर एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से किया गया। जिसमें आरबीआई के सहायक प्रबंधक आनंद कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आरबीआई की कार्यप्रणाली, विभिन्न पदों पर उपलब्ध करियर संभावनाओं, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण कार्यक्रमों व इंटर्नशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान की।उन्होंने विद्यार्थियों को नौकरी में तैयारी के व्यावहारिक तरीकों, समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और इंटरव्यू कौशल के बारे में बताया। कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रो. विजय कमल, डॉ. विवेक चंदेल, प्रो.अभिनव और प्रो. विनय कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें