प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से बुधवार को चकमोह पंचायत में पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ममता व मोनिका ने कुल 110 पंजीकृत कामगारों की केवाईसी की। जिला कामगार कल्याण अधिकारी रशिम ठाकुर ने कहा कि पंचायत स्तर पर कामगारों के दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि कामगारों को सरकार की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके।