उपरोजगार कार्यालय नादौन में निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। कंपनी की ओर से बद्दी स्थित प्लांट में सेल्फ मैनेज्ड टीम (ट्रेनी) के 15 पदों को भरा जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 107 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के कार्य के साथ-साथ निजी विश्वविद्यालय से फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री भी करवाई जाएगी। उन्हें प्रतिमाह 14,583 रुपये वेतन, रियायती दरों पर भोजन और वाहन सुविधा भी प्रदान की जाएगी।