69वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश एथलेटिक्स टीम शुक्रवार को इंदौर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर कमल किशोर भारती ने अंडर-14 वर्ग की टीम की बस को हरी झंडी देखकर रवाना किया।प्रतियोगिता पहली से चार दिसंबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद,100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर 4 गुना 100 मीटर रिले इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस मौके पर अधीक्षक कश्मीर सिंह ठाकुर, लोकेश कपिल अधीक्षक दो, राजेश गौतम रचिन जरियाल जेओए आईटी व खिलाड़ियों के साथ संजीव कौशल, चंचल सिंह ठाकुर, अनीता चंदेल,अजय कुमार, इकबाल कौर आदि मौजूद रहे।