फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा हमीरपुर, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिखा राष्ट्रप्रेम का रंग

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच हमीरपुर में हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। बैंड की मधुर और जोशीली धुनों ने लोगों में देश के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया। पुलिस ब्रास बैंड की प्रस्तुति के दौरान देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयोजित इस प्रस्तुति ने लोगों को देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाई। पुलिस की ओर से कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को याद करने का भी दिन है। हमीरपुर पुलिस ने इस अवसर पर समस्त जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पुलिस ने आमजन से बड़सर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें