फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जिले के सरकारी स्कूलों में आयोजित हुआ चौथे चरण का शिक्षा संवाद

जिलेभर के सरकारी स्कूलों में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के चौथे चरण का शिक्षा संवाद आयोजित हुआ। संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भी मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर विभिन्न मॉडल प्रदर्शन और प्रतियोगिता में भाग लिया। संवाद में अध्यापकों और अभिभावकों ने वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों की तैयारी, मौजूदा सत्र में विद्यार्थियों का प्रदर्शन और आगामी सत्र को लेकर प्लान तैयार किया। संवाद में मुख्य रूप से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के माध्यम, माता-पिता की भूमिका, विद्यार्थियों के पढ़ने की सामग्री, मोबाइल के दुष्प्रभाव, निपुण भारत के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का कार्यान्वयन कार्यक्रम, वर्ष 2025-26 में मूल्यांकन की ग्रेडिंग प्रणाली,अपना विद्यालय कार्यक्रम,अभिभावकों की भागीदारी और विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें