राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। निजी कंपनी की ओर से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में बहुतकनीकी संस्थान बिलासपुर, कांगड़ा, सुंदरनगर सहित अन्य संस्थानों के करीब 40 विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों ने भाग लिया। चयनित उम्मीदवारों को 2.7 लाख रुपये प्रति वर्ष के सीपीए के साथ प्रशिक्षु तकनीकी सहायक के रूप में शामिल किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य इंजीनियर चंद्रशेखर और टीपीओ इंजीनियर अरविंद कटोच ने यह जानकारी दी। इंटरव्यू का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी संस्थान में समय-समय पर विभिन्न निजी कंपनियों की ओर से छात्रों के इंटरव्यू लिए जाते हैं।