फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बस अड्डा पर चालक और परिचालकों ने की नारेबाजी

Ankesh Dogra Updated Thu, 11 Jun 2026 04:08 PM IST

एचआरटीसी चालक और परिचालक यूनियन ने वीरवार को बस अड्डा हमीरपुर में सरकार और निगम प्रबंधनक के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 तक उनकी मांगों को न माना गया तो वे 25 जून को बसें खड़ी कर देंगे। एचआरटीसी परिचालक यूनियन हमीरपुर के प्रधान विनय और चालक यूनियन प्रधान पवन कुमार ने बताया कि एचआरटीसी कर्मियों को समय पर वेतन, पेंशन, ओवरटाइम और मेडिकल बिल भुगतान नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। एरियर का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। समय पर वेतन न मिलना कर्मचारियों के लिए एक गंभीर परेशानी का कारण बन गया। इस अवसर पर कई चालक और परिचालक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें