फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बोले- वार्ड नंबर 10 में सड़क होगी चौड़ी

कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 वर्षों से संकरे रास्ते की समस्या से निजात दिला कर यहां पर एंबुलेंस योग्य मार्ग बनाया जाएगा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ आगामी कार्य योजना पर चर्चा की। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि यह मार्ग वर्षों से उपेक्षित रहा है, जिससे एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती थीं। लेकिन अब इसे जल्द ही चौड़ा किया जाएगा जिससे लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। स्थानीय निवासियों ने जनहित में आगे बढ़कर सड़क को चाैड़ा के लिए सहमति जताई है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अभियंता व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में यह सुनिश्चित किया गया कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से जल निकासी, स्थानीय घरों की संरचना और ट्रैफिक पर सकारात्मक प्रभाव हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें