फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ बोलीं- बच्चे की जिंदगी में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका

राजकीय उच्च विद्यालय चौकी जमवालां में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। उन्होंने कहा है कि किसी भी बच्चे की जिंदगी में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से शिक्षकों का मार्गदर्शन, उत्साहवर्द्धन एवं प्रोत्साहन मिलता रहना चाहिए। शिक्षक के मुख से निकले शब्द कई बार बच्चे पर माता-पिता से भी ज्यादा असर डालते हैं। कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को साइकिल प्रदान करने का निर्णय लेकर बहुत ही सराहनीय पहल की है। इस कंपनी के बिजनेस प्रमुख अरुण सरीन हमीरपुर के ही निवासी हैं और यहां के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।आज के दौर में विद्यार्थियों की शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी साइकिल के साथ काफी अच्छी शारीरिक कसरत करेंगे, जिससे वे फिट होंगे। उन्होंने कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की ओर से कुल 68 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें