फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पहले नवरात्र पर अवाहदेवी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पहले नवरात्र पर सुबह से ही अवाहदेवी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल और भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में कलश लेकर शोभायात्रा निकाली। पंडितों द्वारा अभिजीत मुहूर्त में विधिविधान से कलश की स्थापना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें