राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव को लेकर के चौगान का इस बार एकमुश्त ठेका हो गया है। सोमवार खुली बोली के माध्यम से ठेके पर तहबजारी के रूप में चौगान आवंटित किया गया। जिसमें अधिकतम बोली 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये लगाई गई। इसमें 18 फीसदी जीएसटी अतिरिक्त लगेगा। जिसके साथ यह राशि पौने तीन करोड़ रुपये तक होगी। प्रशासन की ओर से आयोजित बोली कार्यक्रम में अधिकतम बोली न्यू राजू टेंट हाउस ने लगाई है। अब यह फर्म अपने स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के लिए चौगान में प्लाट आवंटित करेगी।