फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Crime: शराब, गुस्सा और मौत... एक घंटे में उजड़ गया परिवार, बिजली बोर्ड कर्मी बेटा गिरफ्तार

Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 12:29 PM IST

हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के बड़ैहर गांव में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। बुधवार देर रात शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक हो गया और 65 वर्षीय रत्न चंद की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:15 बजे किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई। दोनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। आरोप है कि विवाद के दौरान बेटे ने पिता के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भोरंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर बाद में हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुवार सुबह बिलासपुर से फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और घटना किन परिस्थितियों में हुई। डीएसपी भोरंज लालमन शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें