राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ में शनिवार को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बेकार सामग्री से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं बनाकर प्रदर्शित कीं। कार्यक्रम में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ाते हैं व पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को भी समझाते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य मंजरी वी. महाजन ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग और संरक्षण की सीख देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।