राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में सोमवार को भूगोल विभाग की ओर से आपदा प्रबंधन पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा बदलती भौगोलिक परिस्थितियों के बीच हमारा आपदाओं के बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है। भूगोल विभाग अध्यक्ष प्रो.राजीव ठाकुर की अगुवाई में विद्यार्थियों पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओं के नारे लगाते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बचाव के बारे में प्रेरित किया। रैली में आचार्य डॉ सुमन शर्मा, प्रो.वंदना सूद, डॉ. उमा देवी, प्रो.निर्मला, प्रो. सुरेश, प्रो. उमा शर्मा उपस्थित रहे।