फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एडवोकेट सुशील शर्मा दूसरी बार बने इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव हमीरपुर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव शर्मा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से दूसरी बार एडवोकेट सुशील शर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चुनावों में सीए शिप्रा सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सीए वीरेंद्र मंडयाल को महासचिव को नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान सामने आया कि आयकरदाताओं, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के ऊपर मंथन किया गया तथा समाधान के लिए रणनीति बनाई गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दूसरी बार सौंपी गई है उसका निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सीए महेंद्र पटियाल, सीए अरविंद शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष अरूण गिरी, सीए राजेश ठाकुर, एडवोकेट सुरेश ठाकुर, आईटीपी एवं वरिष्ठ सदस्य अजय पटियाल व सीए संदीप शर्मा भी उपस्थित थे। सुशील शर्मा के नाम का प्रस्ताव सीए राजीव शर्मा, महेंद सिंह पटियाल व सीए संदीप शर्मा की ओर से रखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें