फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत नगर परिषद की ओर से की गई कार्रवाई

स्थानीय बाजार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर परिषद सुजानपुर के कर्मियों ने 12 दुकानदारों और रेहड़ी फहड़ी धारकों के चालान किए हैं। सात रेहड़ी और अस्थाई खोखों को जब्त भी किया गया है। नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले नगर परिषद सुजानपुर की ओर से इन दुकानदारों और रेहड़ी फहड़ी धारकों को पांच दिन के भीतर स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बावजूद रेहड़ी फहड़ी यहां से न हटाने पर यह कार्रवाई की है। दरअसल परिषद की ओर से बरसात से पहले बसस्टैंड के इर्द गिर्द के क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यहां पर रेहडी फहड़ी तथा नाली के ऊपर सजी दुकानदारी के सामान को हटाने के लिए इससे पहले भी हिदायतें दी गई है। तीन दर्जन के करीब रेहड़ी धारकों को यहां से सिविल अस्पताल के समीप जमीन पर शिफ्ट किए जाने की योजना है। इसके लिए इन्हें कईं दफा नोटिस जारी किए गए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा की अगुवाई में नगर परिषद की टीम ने प्रथम चरण में उन दुकानदारों के मौके पर चालान काटे जिन्होंने सड़क के ऊपर नाली पर अपनी दुकानदारी सजाई थी। यहां पर लंबे समय से बंद पड़े खोखों और रेहड़ियों को जब्त भी किया गया है। सभी दुकानदारों को 10 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। बसस्टैंड को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए यह मुहिम चलाई गई है ताकि यहां पर क्षेत्र को सौंदर्यकरण किया जा सके। नगर परिषद सुजानपुर की ओर से दूसरे चरण में एक माह के भीतर दुकानदारों की ओर से लगाए गए स्थाई खोखो को हटाकर अन्य जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को हटाने के कड़ा रूख अख्तियार किया गया है। फिलहाल अतिक्रमण करने वाले 12 दुकानदारों के चालान तथा सात रेहड़ी और खोखनुमा अस्थाई खोखों को जब्त किया गया है। सभी को नाली से हटाकर दूसरी जगह एक माह के भीतर शिफ्ट किया जाएगा। - रमन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें