फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: गोशाला में घात लगा कर बैठा था सात फीट का लंबा रॉक पायथन सांप

ग्राम पंचायत बैरी के वार्ड नंबर पांच के जटोर गांव में सोमवार देर शाम अफरा तफरी का माहौल बन गया जब परिवार सदस्यों ने गोशाला के अंदर सांप देखा। पीड़ित सुनील कुमार ने कहा कि उनकी गोशाला में सात फीट का भारतीय रॉक पायथन सांप घात लगाकर बैठा था। परिवार के लोगों ने जब सांप को देखा तो वह घबरा गए और मौके पर वन विभाग के साथ स्नेक मैन माथुर धीमान को सूचित किया। वन कर्मियों के साथ स्नेक मैन माथुर धीमान और उनकी बेटी खुशी धीमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोशाला के अंदर घात लगाकर रॉकपाइथन सांप का रेस्क्यू कर परिवार सदस्यों को सुरक्षित किया। रेस्क्यू करने पहुंचे स्नेक मैन माथुर धीमान ने कहा कि रॉक पायथन सांप यह बेहद खतरनाक सांप है और घात लगाकर बैठा था। गनीमत यह रही की सांप ने किसी को काटा नहीं। सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कहीं भी सांप दिखे तो इसकी सूचना वन विभाग के साथ-साथ उन्हें दें ताकि इन्हें सुरक्षित वापस जंगल में छोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी को सांप इत्यादि काट ले तो झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़कर सीधा अस्पताल में जाएं और इलाज करवाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें