अवाहदेवी बस स्टैंड पर निजी स्कूल बस से पास लेते समय एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कारण अवाहदेवी-तरकवाड़ी मार्ग करीब आधे घंटे तक बंद रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मार्ग को पुनः खुलवाया। घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और कार मालिक के बीच आपसी समझौता हो गया। समझौता होने के चलते किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया। पुलिस चौकी आवाहदेवी के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।