फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हॉकी ट्रायल में 55 में 44 खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए चयनित

साईं खेल परिसर हमीरपुर के मैदान में रविवार को हॉकी एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से जूनियर व सब जूनियर हॉकी का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनसे 22 खिलाड़ी जूनियर के और 22 खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग के लिए चयनित किया गया। जबकि 11 खिलाडिय़ों को आगामी समय तक अभ्यास करने के निर्देश दिए गए। ट्रायल में चयनित 44 खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगाया। प्रशिक्षण शिविर में दोनों वर्गों से18-18 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी सात जून को नालागढ़ में होने वाली प्रदेशस्तरीय जूनियर व सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में चयन समिति में चीफ सलेक्टर अनिल चंदेल,सलेक्टर सम्मी शर्मा,साईं हॉकी कोच पिंकी चौहान,डीबाईएसओ से कोच तवी, स्पोर्ट्स हॉस्टल नादौन से कुनाल शर्मा व हमीरपुर से पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी प्रेम चंद बिशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें