फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नाैकरी के लिए 30 प्रशिक्षुओं ने दिया साक्षात्कार

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू, किन्नौर, बिलासपुर, कांगड़ा सहित अन्य संस्थानों के तीस प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षुओं का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया था। इस टेस्ट में जो प्रशिक्षु पास हुए हैं, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर और टीओपी इंजीनियर अरविंद कटोच ने बताया कि चयनित प्रशिक्षुओं को 3.6 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज दिया जाएगा। चयनित प्रशिक्षुओं की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें