नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में रविवार को लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित हुई। परीक्षा के लिए 310 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 261 ने परीक्षा दी जबकि 49 अनुपस्थित रहे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव अशोक पाठक ने बताया कि परीक्षा की अस्थाई उत्तरकुंजी सोमवार को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी पर आपत्ति हो तो वह 17 जून शाम 5:00 बजे तक बोर्ड वेबसाइट पर भेज सकते हैं।