फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अग्रिवीर भर्ती में फोर एचपी बटालियन से चयनित हुए 101 कैडे्टस, जेएनवी डूंगरी में एक माह तक होगा प्रशिक्षण शिविर

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर की अग्रिवीर भर्ती रैली में फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के 101 एनसीसी कैडे्टस भर्ती हुए हैं। फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीपी सिंह ने बुधवार को प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी सांझा की।उन्होंने कहा कि एनसीसी हमीरपुर के कैडेट्स ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड में यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने कहा थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में 10 फीसदी युवा फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर से चयनित हुए हैं, जोकि बड़ी उपलब्धि है। अभी रेजिमेंट और सेंटर में भर्ती हुए युवाओं का डाटा आना शेष है।बीते वर्ष फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर में 27 कैडेट्स अग्रिवीर में भर्ती हुए थे। जबकि 13 कैडेट्स ऑफिसर रैंक पर भर्ती हुए है। चयनित कैडेट्स एनआईटी, सीपीयू और सैनिक स्कूल से शामिल हैं। उन्होंने कहा जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में चार जून से तीन जुलाई तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैडे्टस को ड्रिल, फायरिंग सहित अन्य प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें