फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले भाजपा कार्यकर्ता, लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समीरपुर स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही संगठन और जनसेवा के लिए उनका मार्गदर्शन भी लिया। इस अवसर पर पुन्नू राम, विजय बहल, तिलक राज, रमेश चौहान, हरनाम, पवन, अजय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और सही मार्ग का बोध कराते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है और समाज को सही दिशा देने में गुरु की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी लोगों से गुरुजनों के आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें