पेपर लीक प्रकरण के चलते दो साल से नौकरी का इंतजार कर प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भंग कर्मचारी चयन आयोग के दौर से लटकी भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने और पात्र अभ्यर्थियों को कम से कम दो साल अधिकतम आयु सीमा में राहत देने की कवायद शुरू हो गई है। इस सिलसिले में राज्य चयन आयोग ने प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग विक्रम महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आयोग की ओर से प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। इन भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में राहत और नए सिरे से भर्ती विज्ञापन को लेकर सरकार स्तर पर फैसला होगा। 80 पोस्ट कोड में 1,423 पदों को भरा जाना है।