कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा को फटकार लगाई है। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रेम कौशल ने दो टूक शब्दों में कहा कि जितनी ताकत भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ दोषारोपण करने में लगा रही है, इतनी ताकत आंतकवाद के खिलाफ लगाती तो परिणाम अच्छे होते। प्रेम कौशल ने कहा कि राहुल गांधी के खून में स्वर्गीय इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले नेताओं का डीएनए है। कौशल ने कहा कि भाजपा की सोच में सावरकर और नाथू राम गोडसे का डीएनए है। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने की आदत भाजपा को अंग्रेजो के जमाने की है लेकिन राहुल गांधी देश की दी गई कुबार्नियों का डीएनए उनकी विचारधारा में है। उन्होंने कहा कि जब पहलगाम आंतकी हमले के बाद तमाम विपक्षी नेताओं व दलों ने सरकार को अपना समर्थन दिया था लेकिन अब केंद्र स रकार सीजफायर के जवाब पर किनारा कर रही है।