फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग घर-घर पहुंचाएगा मतदान का संदेश, डीसी ने किया शुभारंभ

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत आम मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा आगामी चुनावों में मतदान की प्रतिशतता में वृद्धि करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग भी सराहनीय योगदान दे रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार विभाग ने जिले में 6 अप्रैल को रसोई गैस सिलिंडरों पर स्टिकर के माध्यम से मतदान का संदेश घर-घर पहुंचाने का अभियान शुरू किया था और इसी कड़ी में अब जिले में राशन गोदामों, उचित मूल्य की सभी दुकानों, गैस एजेंसियों और पैट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को पंफलेट के माध्यम से भी मतदान के महत्व से अवगत करवाया जाएगा। मंगलवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने इस पंफलेट वितरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिले भर में उचित मूल्य की सभी 310 दुकानों, 50 पैट्रोल पंपों और 10 गैस एजेंसियों के माध्यम से ये पंफलेटउपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाएंगे। इन पंफलेट में मतदाता जागरुकता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं और सभी मतदाताओं से लोकसभा चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। इस अवसर पर एडीसी मनेश यादव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें