उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर के साथ जंगल में वीरवार को भीषण आग लग गई। जंगल में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मंदिर के साथ स्थित गांव के लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों दीपक कमलेश,नरेश कुमार, मस्तराम आदि ने कहा एक-एक करके बिझडी बीट के सभी जंगलों में आग लग रही है। जिससे लाखों रुपए की वन संपदा जलकर राख हो रही है। वन विभाग से वन सुरक्षाकर्मी अभिषेक कुमार संजीव कुमार आदि मौके पर मौजूद रहे। जिला फायर अधिकारी राजेंद्र ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है।