फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पुलिस के सामने निगली चिट्टा की पुड़िया, तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती

बड़सर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम के डर से आरोपी ने चिट्टा निगल लिया। चिट्टा निगलने से आरोपी की तबीयत बिगड़ गई और अब वह एम्स बिलासपुर में भर्ती है। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सबूत मिटाने पर धारा 238 और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। निवार को बड़सर थाना पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान राहुल कुमार निवासी गांव संतला निहरी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा के कब्जा से एक अद्द इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 10,000 रुपये की नकद राशि बरामद की गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति राहुल कुमार ने अपने थैले से एक पारदर्शी लिफाफा निकाला, जिसे उसने एकदम से निगल लिया। निगलने के बाद उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसने जो पदार्थ लिफाफे सहित निगला है, वह हेरोइन (चिट्टा) थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अभी वह एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी वबार-बार नशीले व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार करने के अपराधों का आदी है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पुलिस कर्मी की उंगली को भी चबा लिया। आशंका है कि आरोपी ने 15 ग्राम चिट्टा निगला। आरोपी एम्स में उपचाराधीन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें