फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजली बोर्ड कर्मियों ने किया दो घंटें काम का बहिष्कार, सरकार की नीतियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 05:10 PM IST

बिजली बोर्ड कर्मियों ने शुक्रवार को सरकार की नीतियों के खिलाफ दो घंटें काम का बहिष्कार किया। राज्य बिजली बोर्ड इंप्लाइज, इंजीनियर्स, पेंशनर की संयुक्त संघर्ष समिति के आहवान पर दोपहर दो से चार बजे तक हमीरपुर में अणु व मट्टनसिद्ध कार्यालयों में कर्मियों और पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। जिला संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक कामेश्वर दत्त शर्मा, डिप्लोमा इंजीनियर्स से मनोहर लाल, बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम से कुलदीप सिंह खरवाड़ा व विजय शर्मा, पेंशनर्स वेलफेयर एसोशिएशन से अशोक शर्मा, अश्वनी कतना आदि मौजूद रहे। उन्होंने युक्तिकरण व केंद्रीयकरण के नाम पर शुरू की गई पद समाप्ति की मुहिम को एकतरफा करार देते हुए बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदेश सरकार को गलत जानकारियां देकर बिजली बोर्ड को तहस-नहस करने का काम कर रहे हैं, जिसको लेकर प्रदेश भर में सभी कर्मचारियों व पेंशनरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक कामेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार हमारी बात सुनने के लिए बैठक बुलाए ताकि बिगड़ती हुई स्थिति पर विराम लग सके। युक्तिकरण के नाम पर पदों को समाप्त करने से किसी किस्म का सुधार नहीं हो सकता है। आज बिजली बोर्ड लिमिटेड में नई भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र शुरू करने, स्मार्ट मीटर जैसी योजनाओं को बंद करने की जरूरत है। उन्होंने बिजली बोर्ड से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें