फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डूहक ग्रामसभा में स्वच्छता, जल संरक्षण और नशा मुक्ति का लिया संकल्प

ग्राम पंचायत डूहक के कसीरी गांव में रविवार को प्रधान रंजना कुमारी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और नशा मुक्ति जैसे जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने तथा नदी-नालों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया गया। बैठक में गांव के जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और सुरक्षित उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा मुक्ति अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने पर जोर दिया गया। प्रधान रंजना कुमारी ने ग्रामसभा में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गांव को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें