फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सेरा स्कूल में नशा मुक्ति एवं व्यक्तिगत स्वच्छता जागरुकता शिविर आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में नशा मुक्ति एवं व्यक्तिगत स्वच्छता जागरुकता शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएल कौशल की अध्यक्षता में किया गया। यह शिविर विद्यालय में चल रहे 16 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेरा से आए चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश तथा दंत चिकित्सक डॉ. अनिल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है, इसलिए इससे दूर रहना प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक स्वच्छता, दांतों की देखभाल तथा साफ-सुथरी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर व्यक्तिगत स्वच्छता प्रभारी अर्चना पवक्ता (इतिहास विषय) ने बताया कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है और विद्यार्थियों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें